मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सोंटा मारने वाले भरोसा राम ठाकुर का निधन, सीएम ने जताया शोक

रायपुर। परंपरा अनुसार हर वर्ष दीपावली के दूसरे दिन ग्राम जंजगिरी में आयोजित गौरी गौरा पूजा कार्यक्रम में सभी विध्नों के नाश तथा मंगल कामना के लिए सोंटा लगाने वाले भरोसा राम ठाकुर का आज निधन हो गया है। भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के ग्राम जंजगिरी निवासी बुजुर्ग स्वर्गीय भरोसा राम ठाकुर के आकस्मिक निधन पर दुख प्रकट किया है । बता दें कि सीएम भूपेश बघेल भी गौरी गौरा पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर सोंटा की मार खाते थे।
भूपेश बघेल आज उनके घर पहुंचकर अंतिम दर्शन किये तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय भरोसा राम ठाकुर से उनके वर्षों पुराने आत्मीय संबंध रहे हैं, वे हमारे सम्मानीय बुजुर्ग थे। उनका निधन मेरे लिए पारिवारिक क्षति है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS