बीजेपी प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी ने दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार ओजस्वी मंडावी ने आज नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ चैतराम अटामी, कमला विनय नाग, मुन्ना मरकाम, नंदलाल मुड़ामी के साथ कई बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि बीजेपी ने दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की पत्नी को अपना उम्मीदवार बनाया है। नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान ओजस्वी के पति भीमा मंडावी की हत्या कर दी थी। उनके साथ ही चार जवान भी शहीद हो गए थे। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। कांग्रेस ने इस सीट के लिए दिवंगत महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
रोचक होगा मुकाबला - इस बार दोनों ही मुख्य प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। देवती कर्मा और ओजस्वी मंडावी दोनों ही प्रत्याशियों के पति नक्सली हमले में शहीद हो चुके हैं। 2013 में महेंद्र कर्मा की हत्या के बाद कांग्रेस ने देवती कर्मा को अपना प्रत्याशी बनया था। देवती कर्मा ने तब बीजेपी के भीमा मंडावी को हराया था। उसके बाद 2018 के चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी भीमा मंडावी ने देवती कर्मा को हराया था। दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए 23 सितंबर को चुनाव होना है। वही 27 सितंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS