भाजपा का दावा प्रदेश में 12 लाख नए सदस्य बनाने का, लेकिन आंकड़ों का अभी कोई अता -पता नहीं

भाजपा का दावा प्रदेश में 12 लाख नए सदस्य बनाने का, लेकिन आंकड़ों का अभी कोई अता -पता नहीं
X
प्रदेश में चलाए गए सदस्यता अभियान में भाजपा संगठन के नेता लक्ष्य से ज्यादा 12 लाख नए सदस्य बनाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जहां तक आंकड़ों का सवाल है, तो उनका कोई अता-पता नहीं है।

रायपुर। प्रदेश में चलाए गए सदस्यता अभियान में भाजपा संगठन के नेता लक्ष्य से ज्यादा 12 लाख नए सदस्य बनाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जहां तक आंकड़ों का सवाल है, तो उनका कोई अता-पता नहीं है। पहले कहा गया था, रजिस्टरों में सदस्यों के नाम दर्ज किए जा रहे हैं। 10 सितंबर तक मालूम हो जाएगा, कितने सदस्य बने हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है, रजिस्टरों के सत्यापन के बाद कंप्यूटर में सूची दर्ज होने के बाद मालूम होगा। दिल्ली के आंकड़ों का भी खुलासा नहीं किया जा रहा।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने देशभर में सदस्यता अभियान चलाया। सभी राज्यों को 20 फीसदी नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। प्रदेश संगठन ने इस लक्ष्य से डबल का लक्ष्य तय करके अपने जिलों में सदस्य बनाने के लिए कहा था। प्रदेश में पुराने 27 लाख सदस्य हैं। प्रदेश संगठन ने 11 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा। अभियान 20 अगस्त तक चला। इसके बाद से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कोई नेता 10 लाख तो कोई लक्ष्य से ज्यादा, तो कोई 12 लाख तक सदस्य बनाने का दावा कर रहा है।

इसकी जमीनी हकीकत पूछने पर कोई भी आंकड़ा बनाने तैयार नहीं है कि किस जिले में कितने सदस्य बने हैं। संगठन चुनाव के लिए भाजपा की बैठक में तय किया गया था क रजिस्टरों में नामों की सूची 10 सितंबर तक दर्ज की जाएगी और 11 सितंबर से चुनाव होंगे। इसके बाद भाजपा नेताओं ने कहा, दस तक आंकड़ों का खुलासा हो जाएगा, लेकिन अब कहा जा रहा है कि रजिस्टरों में नाम तो दर्ज हो गए हैं, लेकिन इनको कंप्यूटर में दर्ज करने के बाद ही पूरे प्रदेश का आंकड़ा मालूम होगा। दिल्ली के आंकड़ों के बारे में भी कोई कुछ बताने तैयार नहीं है कि वहां प्रदेश के कितने सदस्यों के आंकड़े दर्ज हुए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story