कल से बीजेपी सांसदों की पद यात्रा, प्लास्टिक उपयोग बंद करने पर होगा फोकस

रायपुर। प्रदेश के 9 भाजपा सांसद गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में 150 किलोमीटर पदयात्रा करेंगे। इस यात्रा का मुख्य मकसद मिशन स्वच्छ भारत है। इसमें मुख्य फोकस प्लास्टिक का उपयाेग बंद करने के लिए जनजागरण पर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस नए भारत को बनाने का संकल्प लिया है, उसके लिए भारत को स्वच्छ भारत बनाने का सभी से आग्रह किया जाएगा। इसी के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं की भी सभी को जानकारी दी जाएगी।
केंद्र में फिर से एक बार भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी राज्यों के भाजपा सांसदों से अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन से पदयात्रा करने का निर्देश दिया है। इसके लिए प्रदेश के सांसदों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रायपुर के सांसद सुनील साेनी ने बताया, उनकी यात्रा का आगाज रायपुर में आनंद समाज के वाचनालय में गांधी सदन से होगा। यहां पर महात्मा गांधी ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान उद्बोधन दिया था। यहां पर मंच बनाकर कार्यक्रम के बाद यात्रा प्रारंभ होगी। पहले दिन करीब 12 किलोमीटर की यात्रा होगी। इसके बाद सभी विधानसभाओं में भी यात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा का मुख्य मकसद तो स्वच्छ भारत मिशन ही है। देश कोे साफ-सुथरा बनाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग बंद करना है। इसके लिए सभी को जागरूक करेंगे।
सभी होंगे शामिल
पदयात्रा में भाजपा के विधायक, नगरीय निकायों से जुड़े जनप्रतिनिधि, भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इस यात्रा में केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी लोकसभा की जनता को जानकारी दी जाएगी। सभी को बताया जाएगा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई हैं। इन योजनाओं का सभी से लाभ लेने कहा जाएगा। अगर लोगों तक योजनाएं नहीं पहुंच रही होंगी तो यह भी जाना जाएगा कि इसके पीछे कारण क्या है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS