धान पर घमासन : कांग्रेस का जिस दिन दिल्ली कूच उसी दिन भाजपा का जेल भरो, किया बड़े आंदोलन का ऐलान

रायपुर। धान (Paddy) खरीदी के मामले में रायपुर (Raipur) से लेकर दिल्ली (Delhi) तक माहौल गरमाया हुआ है। 13 तारीख को जिस दिन कांग्रेस (Congress) दिल्ली कूच करेगी, उसी दिन भाजपा (BJP) राज्यभर में जेल भरो आंदोलन करेगी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Dr. Raman Singh) ने प्रदेश भाजपा (BJP) की बैठक के बाद बताया, कांग्रेस (Congress) के आंदोलन के जवाब में भाजपा ने भी किसानों के पक्ष में बड़ा आंदोलन करने का फैसला किया है। भाजपा ने हर मंडल में 10 नंवबर को कांग्रेस का घोषणापत्र जलाने का फैसला किया है। इसी के साथ कांग्रेस के 13 नवंबर को दिल्ली कूच करने के लिए जेल भरो आंदोलन (Jail Bharo Movement) किया जाएगा।
कांग्रेस ने केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा धान खरीदी न करने को लेकर मोर्चा खोला है। कांग्रेस ने जहां प्रदेश में आंदोलन प्रारंभ किया है, वहीं कांग्रेस बड़े काफिले के साथ दिल्ली जाकर प्रदर्शन करने वाली है। इसके जवाबी हमले के लिए ही भाजपा के प्रदेशस संगठन की बैठक की गई। इस बैठक में कांग्रेस के आंदोलन के जवाब में भाजपा ने भी बड़ा आंदोलन करने का फैसला किया है। बैठक में सभी नेताओं का रायशुमारी के बाद भाजपा ने जो फैसला किया, उसकी जानकारी देते हुए डॉ. रमन सिंह ने बताया, किसानों के हित के लिए भाजपा बड़ा कदम उठाने जा रही है। जिस प्रकार से भूपेश सरकार धान खरीदी की बात को डायवर्ट करने की कोशिश कर रही है, जिस प्रकार से भूपेश सरकार धान खरीदी की बात को डायवर्ट करने की कोशिश कर रही है, जिस प्रकार दिल्ली में जाकर धरना प्रदर्शन करने की बात कर रहे हैं। धान खरीदी 2500 में करने का वादा अपने घोषणापत्र में किया था। अब तो धान खरीदी में विलंब हो रहा है। पहले 1 नवंबर को धान खरीदी होती थी, इसे पहले 15 नवंबर किया गया और एक दिसंबर से खरीदी की बात की जा रही है।
मंडल स्तर पर होगा आंदोलन
डॅा. रमन ने बताया, दो तीन विषय को लेकर भाजपाय ने किसानों के बीच जाकर आंदोलन की भूमिका तय की है। मंडल स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। तीन चार बिंदुओं पर भाजपा फोकस करेगी। एक तो पूरी धान खरीदी 2500 रूपए में हो, उसमे कटौती करने की जरूरत नहीं। 15 नवंबर से धान खरीदी की व्यवस्था करें। तीसरा बिंदु किसानों को दो साल का बोनस, जो आज तक पेंडिंग पड़ा है, दिया जाए। दो साल का बोनस जो यह सरकार भूल रही है, उनको याद दिलाने के लिए किसानों के साथ प्रदर्शन करेंगे। चेन का समर्थन मूल्य 4900 करने का और गन्ने का 355 करने की बात इन्होंने अपने चुनावी घोषणापत्र में की थी, जिसकी कॉपी उस दिन दिखाएंगे और जलाएंगे।
कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकाम
प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा, प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है और अब धान खरीदी के नाम पर अपनी नाकामी छिपाने बहाने तलाश रही है। कांग्रेस को चुनाव से पहले किए अपने चुनाव घोषणापत्र का हर वादा पूरा करना होगा, साथ ही किसानों को एक-एक दाना भी खरीदना होगा। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, धान खरीदी से लेकर प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन, अवैध वनों की कटाई को लेकर कांग्रेस सरकार का मौन कई सवालों को जन्म देता है। श्री कौशिक ने कहा, प्रदेश की कांग्रेस सरकार को धान खरीदी को लेकर अपनीनीति स्पष्ट करनी चाहिए। कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा अंतर रहा है। कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ हमारी लड़ाई सदन से सड़क तक जारी रहेगी। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार जानकारी दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS