लॉकडाउन में कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार, मनमाने दामों पर बेच रहा था मास्क और सेनेटाइजर

लॉकडाउन में कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार, मनमाने दामों पर बेच रहा था मास्क और सेनेटाइजर
X
कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर-

जांजगीर- चांपा। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देश भर में लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान परिस्थिति का फायदा उठाते हुए कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जाजंगीर पुलिस ने महंगे दामों पर मास्क और सेनेटाइजर बेचने की शिकायत पर एक दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है।

जांजगीर क्षेत्र के नैला स्टेशन रोड स्थित छत्तीसगढ़ मेडिकल स्टोर के संचालक हरीश शितलानी को अपने मेडिकल स्टोर में मास्क और सैनिटाइजर को निर्धारित कीमत से अधिक कीमतों पर बेचने पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

लॉकडाउन के दौरान बाजारों में भीड़ है, वहीं कई सामानों को बढ़े हुए दामों में बेचा जा रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन अब जरूरी सामानों की होम डिलीवरी करेगा। वहीं कालाबाजारी रोकने के लिए टीम का भी गठन किया गया है।

Tags

Next Story