BREAKING : महेंद्र कर्मा के पीएसओ का AK47 मिला मानपुर में, हार्डकोर नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद हुई बरामदगी

अंबागढ़ चौकी। पुलिस का दावा है कि झीरम घाट में महेंद्र कर्मा के पीएसओ से लूटा गया एके47 मानपुर से बरामद किया गया है। चार हार्डकोर नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद मिले चार घातक हथियार में एके-47 की पुष्टि हुई है। राजनांदगांव एसपी जितेंद्र शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।
राजनांदगांव जिले के मानपुर से 7 किलोमीटर दूर परदोनी गांव के जंगल मे 7 मई की रात एनकाउंटर में मारे गए बस्तर के चार हार्डकोर नक्सलियों के शव के साथ चार घातक हथियार पुलिस ने बरामद किये थे। बरामद किये गये हथियारों के तार 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सलियों द्वारा कांग्रेसी नेताओं की हत्या से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि इन हथियारों की पहचान महेंद्र कर्मा के पीएसओ शहीद सियाराम सिंह नवमी बटालियन दंतेवाड़ा को आवंटित हथियार के रूप में हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS