Breaking : बस्तर में ब्लास्ट, नक्सलियों ने आईईडी बम से किया फोर्स पर हमला

X
By - Vinod Dongre |12 Dec 2019 2:59 PM IST
मोरपल्ली के जंगलों में घात लगाकर बैठे थे नक्सली
सुकमा। संयुक्त रूप से सर्चिंग में निकली एसटीएफ और डीआरजीएफ की जॉइंट पार्टी पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। जानकारी मिल रही है कि इस हमले में एसटीएफ का जवान महेश नेताम घायल हो गया है।
पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने इस घटना की पुष्टि की है। घायल जवान महेश को उपचार के लिए स्पॉट से अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने मोरपल्ली के जंगलों में हमला किया है। नक्सली वहां पर पहले से घात लगाकर बैठे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS