Breaking : सीएम सिक्रेटरी होंगे आईएएस सोनवानी, हटाए गए मंत्री डहरिया के पीए पांडेय

रायपुर। 2004 बैच के आईएएस अफसर अब मुख्यमंत्री के सचिव होंगे। अब तक वे विशेष सचिव थे, लेकिन राज्य सरकार ने उनकी जिम्मेदारी में इजाफा करते हुए सचिव स्तर पर उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
वे विमानन विभाग के सचिव तो होंगे ही, एग्रीकल्चर डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी उन पर रहेगी। इसके अलावा वे गन्ना आयुक्त भी रहेंगे। गौरतलब है कि आईएएस सोनवानी कांकेर, नारायणपुर आदि जिलों में कलेक्टर रहे, वहीं सरगुजा में संभागायुक्त भी रहे। इस समय वे सीएम के विशेष सचिव के साथ साथ अन्य जिम्म्दारी भी संभाल रहे थे, लेकिन अब उन्हें पदोन्नत कर सचिव स्तर की जिम्मेदारी दी गई है।ब्यूरोक्रेसी से एक खबर यह भी है कि श्रम मंत्री शिव डहरिया के निज सहायक अजितेश पाण्डेय को सरकार ने हटा दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS