CG Assembly Winter session : सदन में उठा एक और विधायक को जान से मारने की धमकी का मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। विधानसभा में एक और विधायक को जान से मारने की धमकी का मामला उठा। बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने इस मामले को उठाया। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शून्यकाल में यह विषय उठाया जाए। बता दें कि इससे पहले पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आज छत्तीसगढ़ी में सवाल - जवाब कर रहे हैं सदस्य
विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सदन में छत्तीसगढ़ भाषा दिवस की बधाई दी। उन्होंने सभी सदस्यों से छत्तीसगढ़ में प्रश्न पूछने और जवाब देने का आग्रह किया। सचिवालय को भी छत्तीसगढ़ी में काम करने का निर्देश दिया गया। सदन में संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि राज्य गठन के 19 साल बाद छत्तीसगढ़ियों की सरकार महसूस हुई है। पहली बार राज्य में छत्तीसगढ़ के त्योहार की छुट्टी दी गई। छत्तीसगढ़ी भाषा का आज मान-सम्मान बढ़ा है।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि सभी लोग छत्तीसगढ़ी में प्रश्न करें और जवाब दें। इसी भावना के साथ पिछली सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ी राजभाषा लाई गई थी। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। छत्तीसगढ़ी राजभाषा तो बन गया लेकिन काम काज का भाषा नहीं बन पाया है। इसके लिए हम सब को मिल कर काम करना होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS