CG Assembly winter session : प्रदेश में कई उद्योग एनपीए घोषित, राजस्व मंत्री ने दी जानकारी

CG Assembly winter session : प्रदेश में कई उद्योग एनपीए घोषित, राजस्व मंत्री ने दी जानकारी
X
जिसके बाद राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के 98 उद्योगों पर 10 लाख 43 लाख रुपए डायवर्सन टैक्स बकाया है। इन्हें कई बार नोटिस दिया जा चुका है।

रायपुर। प्रदेश में कई उद्योग एनपीए घोषित हैं। इस बात की जानकारी राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी। शुक्रवार को शीताकालीन सत्र के प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायक सौरभ सिंह ने उद्योगों पर बकाया डायवर्सन टैक्स की जानकारी मांगी और पूछा कि इसकी वसूली के लिए क्या - क्या कार्रवाई की जा रही है। जिसके बाद राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के 98 उद्योगों पर 10 लाख 43 लाख रुपए डायवर्सन टैक्स बकाया है। इन्हें कई बार नोटिस दिया जा चुका है। इनसे नियमानुसार वसूली की जाएग। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई उद्योग एनपीए घोषित हैं, जिसके कारण उनसे वसूली नहीं हो पा रही है।

तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दीजिए -

प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने बड़ा बयान दिया। अजय चंद्राकर ने सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हर मुद्दे पर आप केंद्र सरकार की ही बात कर रहे हैं। अगर आप सरकार नहीं चला पा रहे हैं तो राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा कर दीजिए।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story