विधानसभा में उठा सारकेगुड़ा न्यायिक रिपोर्ट के लीक होने का मामला, विपक्ष ने किया हंगामा

रायपुर। विधानसभा में शून्य काल के दौरान विपक्ष ने सारकेगुड़ा कांड का मामला उठाया। पूर्व सीएम रमन सिंह ने सारकेगुड़ा न्याययिक जांच रिपोर्ट लीक होने का मामला उठाया। उन्होंने न्याययिक जांच रिपोर्ट पेश करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाया। डॉ रमन सिंह ने सदन में विधानसभा की अवमानना की सूचना दी। उन्होंने कहा कि सारकेगुड़ा की रिपोर्ट मीडिया के माध्यम से सदस्यों को पढ़ने को मिल रही है। विपक्ष ने सदन में इस मामले को लेकर चर्चा की मांग की। सदन में बीजेपी ने जोरदार हंगामा किया और सदन के अंदर नारेबाजी की। बता दें कि रविवार को सारकेगुड़ा कांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS