CG Assembly Winter session : गुड़ खरीदी को लेकर सदन में हंगामा, विपक्ष ने किया वॉक आउट

CG Assembly Winter session : गुड़ खरीदी को लेकर सदन में हंगामा, विपक्ष ने किया वॉक आउट
X
जिसके बाद मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि टेंडर के लिए पार्टिसिपेट करने वाले गुजरात से भी हैं, आप गुजरात की कंपनी की खिलाफत कर रहे हैं, मोदी जी से नहीं डरते क्या.. जिसके बाद रमन सिंह ने मंत्री के बयान पर आपत्ति जताई।

रायपुर। विधानसभा के शीतकाली सत्र के तीसरे दिन गुड़ खरीदी का मामला सदन में उठा। नेता प्रतिपक्ष ने मधुर गुड़ में अनियमितता को लेकर सदन में सवाल किया। जिसके बाद खाद्य मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि एनीमिया को दूर करने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत गुड़ का वितरण किया जा रहा है। गुड़ का वितरण नैफेड के माध्यम से किया जा रहा है। जिसके बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने सवाल करते हुए कहा कि जिस व्यापारी को टेंडर दिया गया है, क्या वह गुड़ का उत्पादन करता है। जिसके बाद मंत्री ने कहा कि आपने भी नेफेड के माध्यम से खरीदी किया था। इसलिए हम भी नेफेड के माध्यम से खरीदारी कर रहे हैं। हमने निविदा के शर्त में रखा है कि जिनका L1 L2 L3 हुआ है उन्हें ही बुलाया गया।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने सवाल किया कि ऑटो मोबाइल वाले को टेंडर दिया जा रहा है। क्या गुड़ में पेट्रोल मिलाकर बेचा जाएगा। साथ ही जिस प्रक्रिया पर इतने सवाल खड़े हो रहे है उसको बाद इसे रद्द करेंगे क्या? रमन सिंह ने कहा कि जिस प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है उससे मिलीभगत की साजिश लग रही है।

जिसके बाद मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि टेंडर के लिए पार्टिसिपेट करने वाले गुजरात से भी हैं, आप गुजरात की कंपनी की खिलाफत कर रहे हैं, मोदी जी से नहीं डरते क्या.. जिसके बाद रमन सिंह ने मंत्री के बयान पर आपत्ति जताई। जिसके बाद गुड़ को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हो गया। विपक्ष ने कहा कि हम मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं और वे सदन से बाहर चले गए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story