आज से विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत, धान खरीदी पर पक्ष - विपक्ष में हंगामे के आसार

रायपुर। आज से विधानसभा का शीतकालीन सत्र की शुरुआत होगी। 25 नवंबर से 6 दिसंबर तक सत्र चलेगा। इस सत्र में कुल 10 बैठके होंगी। बताया जा रहा है कि सत्र के पहले दिन साल का दूसरा और अंतिम अनुपूरक बजट सरकार पेश करेगी। बताया जा रहा है कि इस बार सदन में पक्ष और विपक्ष में गहमागहमी देखने को मिल सकती है। धान खरीदी के मुद्दे पर सदन में हंगामे के भी आसार है। बता दें कि प्रदेश में इस समय धान खरीदी को लेकर सियासी पारा हाई है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर बनी हुई है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि धान खरीदी के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरने का भरपूर प्रयास करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS