CG Breaking : महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, बीईओ का बाबू गिरफ्तार

X
By - Vinod Dongre |7 Jan 2020 7:07 PM IST
आरोपी पर दफ्तर में महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप
जशपुर। पुलिस ने बीईओ के बाबू को शासकीय महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। महिला की शिकायत के बाद आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार यह बाबू विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पदस्थ है, जिसने अपने ही कार्यालय में कार्य करने वाली महिला से छेड़छाड़ की हरकत की है। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS