Breaking : हीरोइन माया साहू पर हमला करने वाले गिरफ्तार, रायपुर के हैं दोनों हमलावर

भिलाई। छत्तीसगढ़ी फिल्मों की अभिनेत्री माया साहू पर डंडे से हमला करने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवक रायपुर के बताये जा रहे हैं। आरोपियों का नाम सागर साहू और लकी साहू बताया जा रहा है।
सुपेला थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने गिरफ़्तारी की पुष्टि की है, लेकिन कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। थाना प्रभारी कुशवाहा ने कहा कि पूछताछ जारी है, उसके बाद खुलासा किया जायेगा।
गौरतलब है कि पिछले दिनों माया पर भिलाई स्थित उनके निवास के करीब डंडे से हमला हुआ था। एसिड अटैक की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पुलिस ने साफ़ किया था कि एसिड नहीं बल्कि चाय जैसी कोई चीज़ माया पर फेंका गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS