छत्तीसगढ़ : राजधानी समेत पूरे प्रदेश में ड्राई-डे, राम मंदिर पर फैसले के कारण बरते गए कई एहतियात

छत्तीसगढ़ : राजधानी समेत पूरे प्रदेश में ड्राई-डे, राम मंदिर पर फैसले के कारण बरते गए कई एहतियात
X
राम मंदिर मसले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने किसी भी तरह की अप्रिय वारदात को रोकने पूरी ताकत झोंक दी है

रायपुर। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला आ चुका है। इसे देखते हुए प्रदेश में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गई है। विभिन्न जिलों में पुलिस चौकस है, कुछ जिलों में धारा 144 लगाने तथा कुछ में ड्राई डे घोषित करने की भी खबरें हैं।

राम मंदिर मसले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने किसी भी तरह की अप्रिय वारदात को रोकने पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं प्रशासन भी पूरी तरह चौकस है।

मुंगेली : मुंगेली जिले में धारा 144 लागू हो गया है। कलेक्टर ने शराब व फटाखे की दुकान पर आज प्रतिबन्ध लगाते हुए इमरजेंसी मोबाइल नम्बर जारी किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी गई है। कई कार्यक्रम रद्द भी किए गए हैं।

दुर्ग: शांति समिति की बैठक हो गई है। कलेक्टोरेट में कलेक्टर अंकित आनंद व एसपी अजय यादव बैठक लेने के बाद पूरे जिले पर निगाह बनाए हुए हैं। पुलिस की टीम गस्ती कर जिले के चौक चौराहों पर सीसीटीवी से भी नजर रख रही है।

कवर्धा: जिला प्रशासन व पुलिस ने यहां फ्लैग मार्च किया है। चौक-चौराहों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, वहीं लोगों से शांति व सदभाव बनाए रखने की अपील की गई है।

रायगढ: रायगढ़ में भी जिला प्रशासन और पुलिस ने बैठकर जहां शांति बनाए रखने की अपील की है, वहीं सोशल मीडिया पर भी नजर रखी गई है।

बलौदाबाजार-भाटापारा : बलौदाबाजार जिले के सभी थाना व पुलिस चौकियों में सुरक्षा के लिहाज से चौक चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। वही जिले पुलिस द्वारा फ्लेग मार्च किया गया। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने ड्राई डे घोषित किया है।

धमतरी : कलेक्टर-एसपी के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च किया गया। पूरे शहर में ढाई सौ की संख्या में पुलिस बल तैनात है। एहतियातन शराब दुकानों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

गरियाबंद : जिले में शांति व्यतवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टेर और एसपी ने अपील जारी की है। जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगाह रखी गई है।

महासमुंद : जिले में पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च किया, उसके बाद सभी चौक-चौराहों में बल की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है। यहां भी पुलिस और प्रशासन ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story