छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र : जानिए कांग्रेस विधायक ने क्यों कहा- हमारी सरकार पर संकट आ गया है

रायपुर। विधानसभा में बिलासपुर में भूमिगत सीवरेज परियोजना का मामला उठा। जनता कांग्रेस सदस्य धर्मजीत सिंह ने पूछा कि बिलासपुर में भूमिका सीवरेज परियोजना की स्वीकृति कब मिली? कब काम शुरू किया गया और परियोजना की लागत कितनी थी? जिसके बाद नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने बताया कि बिलासपुर जिले में भूमिगत सीवरेज परियोजना के लिए वर्ष 2008 में स्वीकृति दी गई थी। सीवरेज पाइप लाइन विस्तार और सीवरेज पंपिंग स्टेशन निर्माण के लिए 17 नवंबर 2008 को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य का प्रारंभ 19 जून 2009 को किया गया था। परियोजना की लागत राशि 190 करोड़ रुपए थी।
जिसके बाद धर्मजीत सिंह ने कहा बिलासपुर में कई अफसर ऐसे हैं जो 5 वर्षों से अधिक समय से वहां पदस्थ हैं। राजनीतिक संरक्षण की वजह से वहां पर काम नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद मंत्री ने कहा जो व्यवस्था 15 साल से खराब थी, उसको दुरुस्त करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने पूरे बिलासपुर शहर को घुरुवा बना कर रख दिया था। उसे ठीक करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
धर्मजीत सिंह ने कहा पिछली सरकार में जिन लोगों की भूमिका गलत थी, जिन अधिकारियों ने काम नहीं होने दिया क्या उसे सरकार हटाने जा रही है? मंत्री ने कहा कि जिन अधिकारियों की भूमिका काम रोकने की रही हैं और अनियमितता में शामिल रहे हैं, ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पांच साल से अधिक समय तक जमे हुए अफसरों को हटाया जाएगा।
कांग्रेस सदस्य शैलेश पांडेय ने कहा पुरानी सरकार के दौरान काम करने वाला ठेकेदार काम छोड़कर भाग गया है। वहां स्थिति बेहद गंभीर है। सरकार पर संकट आ गया है। जिसके बाद मंत्री शिव डहरिया ने कहा, सरकार पर कोई संकट नहीं आया है, अगर किसी ने गलत काम किया है तो उसे ठीक करने की जिम्मेदारी हमें मिली है और उसे ठीक करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS