सीईओ ने तालपतरी से ढंका धान, कलेक्टर ने मैनेजर को किया सस्पैंड

सीईओ ने तालपतरी से ढंका धान, कलेक्टर ने मैनेजर को किया सस्पैंड
X
बेमेतरा के जेवरा धान खरीदी केन्द्र में मिली अव्यवस्था, अचानक पहुंचे थे कलेक्टर और सीईओ

बेमेतरा। कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी और जिला पंचायत के सीईओ प्रकाश कुमार सर्वे जब 16 दिसंबर को जिला मुख्यालय के बेहद समीप जेवरा स्थित धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, तब वहां समिति प्रबंधक सनत कुमार दुबे नदारद मिला। इतना नहीं, धान भरे बोरे खुले आसमान के नीचे पड़े थे। और भी कई तरह अव्यवस्थाएं उस खरीदी केन्द्र में अधिकारियों को देखने मिली।

खुले में ऐसे बेतरतीब पड़े धान को देखकर जिला पंचायत के सीईओ प्रकाश कुमार सर्वे को अच्छा नहीं लगा। वे खुद तालपतरी लेकर धान भरे बोरों को ढंकना शुरू कर दिए। कलेक्टर और दूसरे अफसर कुछ बोल या कर पाते इससे पहले वहां खड़े कुछ अन्य ग्रामीण भी सीईओ की मदद करने लगे। इस तरह सीईओ प्रकाश कुमार लोगों की मदद से धान को ढंक लिए।


इधर, दौरे से लौटने के बाद कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने एक खर्रा आदेश निकाला और जेवरा धान खरीदी केन्द्र में मिली अव्यवस्था के जिम्मेदार मानते हुए तथा खरीदी केन्द्र में अनुपस्थिति को गैरजिम्मेदाराना हरकत मानते हुए प्रबंधक सनत कुमार दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आदेश में सनत कुमार दुबे की जगह सनत के ही सहायक अश्वनी कुमार को प्रबंधक का प्रभार दिया गया है। आदेश कहा गया है कि सनत कुमार जब तक सस्पेंड हैं, तब तक जेवरा में नहीं बल्कि नोडल कार्यालय में अटैच रहें। पढ़िए कलेक्टर का आदेश -




और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story