भिलाई : फिर हुई पुलिस के साथ मारपीट, विडंबना ये कि FIR रोकने की हुई कोशिश

भिलाई। जिले में पुलिसकर्मियों की पिटाई की एक और खबर आई है। जामुल थाने के सिपाही श्याम सिंह और छावनी थाने के इसरार अहमद के साथ मारपीट की जानकारी मिल रही है। सूत्रों के अनुसार, दोनों सिपाही डायल 112 में पदस्थ हैं।
बुधवार की रात को जामुल थाना क्षेत्र के फौजी नगर में मारपीट की सूचना मिलने पर दोनों पुलिसकर्मी वहां पहुंचे थे। वहां सूरज नाम के युवक ने अपने पिता व अन्य लोगों के साथ मिलकर दोनों पुलिसकर्मियों को पीटा। घटना के बाद अपराध दर्ज होने से रोकने के लिए कथित रूप से कांग्रेस के पदाधिकारी थाने के ही सामने डटे रहे। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS