रायपुर: भाजपा जिलाध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशी का पोस्टर फाड़ रहा सरकारी बाबू रंगेहाथों पकड़ाया, कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस के हवाले

रायपुर। भाजपा के जिला अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी राजीव अग्रवाल का चुनावी पोस्टर फाड्ते हुए एक व्यक्ति रंगेहाथों पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि वह आबकारी विभाग में बतौर क्लर्क काम करता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, खम्हारडीह स्थित महर्षि वाल्मीकि वार्ड से राजीव अग्रवाल चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले कई दिनों से देर रात को उनके पोस्टर फाड़े जा रहे थे। उनके कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़ने वाले को पकड़ने के लिए खम्हारडीह इलाके में कुछ स्थानो पर कैमरा लगा दिया।
बीती रात एक कार वाला वहां आया, उसने पोस्टर फाड़े। उसकी ये सारी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके आधार पर कार्यकर्ताओं ने पहले उस व्यक्ति को पकड़ा और पोस्टर फाड़ने की शिकायत करते हुए पुलिस के हवाले किया। पकड़े गए युवक का नाम आकाश तिवारी बताया जा रहा है। उसकी कार से कुछ फटे पोस्टर और शराब की बॉटल्स बरामदगी की भी चर्चा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS