अंतागढ़ और नान घोटाले के मामले भाजपा शासनकाल में ही दर्ज हुए, अभी तो परतें हटना शुरू हुई हैं : शैलेश नितिन Watch Video

अंतागढ़ और नान घोटाले के मामले भाजपा शासनकाल में ही दर्ज हुए, अभी तो परतें हटना शुरू हुई हैं : शैलेश नितिन Watch Video
X
डाॅ. रमन सिंह भी जानते हैं कि सच सामने आएगा तो उनका क्या होगा इसलिए वे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उक्त बातें कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहीं।

रायपुर। शुक्रवार को नान घोटाले को लेकर शिवशंकर भट्ट का शपथ पूर्वक बयान सामने आया है। भट्ट पहले स्वयं दबाव में थे, लेकिन अब उन्होंने अपना बयान सामने रखा है। इस बयान के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भ्रष्टाचार पुरुष बन गए हैंं क्योंकि नान घोटाला रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए था। डाॅ. रमन सिंह भी जानते हैं कि सच सामने आएगा तो उनका क्या होगा इसलिए वे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उक्त बातें कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहीं।

सरकार की तरफ से पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा, पिछले पांच वर्षों तक सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस ने नान घोटाले की लड़ाई लड़ी है। भाजपा के सरकार का घोटाला भाजपा शासनकाल में ही खुला था। शिवशंकर भट्ट के बयान के बाद प्रतीत होता है कि नान घोटाला 36000 करोड़ से भी ज्यादा का है। घोटाले में भाजपा दफ्तर मुख्यमंत्री निवास और वरिष्ठ नेता के घर पैसे पहुंचाने की पुष्टि होती है।

शिवशंकर भट्ट के बयान के बाद डाॅ. रमन सिंह की सामने आई प्रतिक्रिया बेहद हास्यास्पद है। रमन कहते हैं कांग्रेस सरकार ने दबाव डालकर बयान दर्ज कराए हैं सच तो यह है कि दोनों अंतागढ़ और नान घोटाले के मामले तो भाजपा शासनकाल में ही दर्ज हुए और अब एक एक कर सबूत सामने आने लगे हैं। इससे यह भी समझ आता है कि उस समय गवाह कितने ज्यादा डरे हुए थे। अब उनका डर हटा है तो सारी बातें सामने आ रही हैं।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story