पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर का विवादित बयान, कहा - नक्सली और कांग्रेसी में कोई अंतर नही Watch Video

पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर का विवादित बयान, कहा - नक्सली और कांग्रेसी में कोई अंतर नही Watch Video
X
छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री और रामपुर से भाजपा विधायक ननकीराम कंवर ने एक फिर बड़ा विवादित बयान देने के कारण चर्चा में हैं। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम ने कांग्रसियों का संबंध नक्सयिलों से जोड़ते हुए कहा है कि नक्सली और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री और रामपुर से भाजपा विधायक ननकीराम कंवर ने एक फिर बड़ा विवादित बयान देने के कारण चर्चा में हैं। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम ने कांग्रसियों का संबंध नक्सयिलों से जोड़ते हुए कहा है कि नक्सली और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है। अगर ऐसा नहीं होता कांग्रेसी धुर नक्सली क्षेत्र में बिना किसी डर के खुले आम घूम नहीं रहे होते। इतना ही नहीं विधायक कंवर ने बस्तर में हुए झीरमघाटी नरसंहार के पीछे भी कांग्रेसियों को ही वजह बताया है। उन्होंने झीरम हत्या कांड की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।

भाजपा विधायक ननकीराम कंवर ने कहा, भ्रष्ट अफसरों को संरक्षण देने के कारण प्रदेश से भाजपा की सरकार चली गई। इसके साथ ही ननकीराम कंवर ने आईपीएस मुकेश गुप्ता पर हो रही धीमी कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, भाजपा शासनकाल में मैंने IPS मुकेश गुप्ता की शिकायत की थी लेकिन मेरी नहीं सुनी गई इसलिए भाजपा सरकार चली गई। जिला बदर की तरह IPS मुकेश गुप्ता को देश बदर कर देना चाहिए।

बता दें कि विधायक ननकीराम कंवर ने मुकेश गुप्ता के खिलाफ सीएम भूपेश बघेल से शिकायत की थी और कुछ दस्तावेज सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग सरकार से की थी। जांच में इसको भी आधार बनाया गया है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story