छत्तीसगढ़ : एम्बुलेंस में मरीज की जगह ढो रहे थे सवारी, 2 गिरफ्तार

X
By - Abhishek |13 April 2020 4:02 PM IST
दोनों के खिलाफ़ धारा 188,34 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर-
धमतरी। लॉकडाउन के दौरान कोरोना से रोकथाम और नियंत्रण के लिए सभी परिवहन बंद कर दिए गये हैं। वहीं एम्बुलेंस के ड्राइवर्स द्वारा सवारी ढोने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने एम्बुलेंस में सवारी ढो रहे ड्राइवर्स को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने एम्बुलेंस भी बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक विकास मानिकपुरी और वसीम धमतरी से राजनांदगांव सवारी ले जा रहे थे तभी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ़ धारा 188,34 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS