बस्तर में दो नए बच्चों में मिले चमकी बुखार के लक्षण, इससे पहले एक की हो चुकी है मौत

बस्तर। बस्तर में चमकी बुखार का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। आज बस्तर में दो और बच्चों में चमकी बुखार ( जापानी बुखार) के लक्षण मिले हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बच्चे बकावंड और दरभा के रहने वाले हैं। जांच दल लगातार जांच में जुटा हुआ है। बता दें कि इसके पहले बस्तर में चमकी बुखार से एक बच्चे की मौत हो चुकी है। जबकि तीन अन्य बच्चों का पहले से इलाज चल रहा है। चमकी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि बिहार में चमकी बुखार भयानक रुप ले चुका है। वहां चमकी से 150 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS