झीरम हमले में शहीद हुए बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा की प्रतिमा का अनावरण, सीएम ने कहा जल्द होगा इंसाफ

झीरम हमले में शहीद हुए बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा की प्रतिमा का अनावरण, सीएम ने कहा जल्द होगा इंसाफ
X
झीरम हमले में शहीद हुए बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा की आदमकद मूर्ति का आज अनावरण किया गया। दिवंगत महेंद्र कर्मा की पत्नी व पूर्व दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा ने प्रतिमा का अनावरण किया।

जगदलपुर। झीरम हमले में शहीद हुए बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा की आदमकद मूर्ति का आज अनावरण किया गया। दिवंगत महेंद्र कर्मा की पत्नी व पूर्व दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हम सब दुखी है कि दोषियों को आज भी सजा नहीं मिली है, लेकिन हम एक दिन दोषियों को जरुर सजा दिलाएंगे।


इस दौरान इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, शिव डहरिया व बस्तर के सभी विधायक और अन्य लोग मौजूद रहे। बता दें कि 2013 में हुए नक्सली हमले में पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ला, प्रदेश के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद महेंद्र कर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल और पूर्व विधायक उदय मुदलियार सहित कुल 29 लोग मारे गए थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story