भूपेश सरकार के 6 महीने पूरे, मंत्री अनिला भेड़िया और कवासी लखमा ने गिनाई उपलब्धियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के 6 महीने पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मंत्री कवासी लखमा और अनिला भेड़िया सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। कवसी लखमा ने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा वह किया। हमारे अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया था, उसे हमने पूरा कर दिखाया। उन्होंने कहा कि पहली बार देश में 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की गई। कवासी लखमा ने कहा कि हमने बिजली बिल हाफ कर के अपने वादा पूरा किया। इसके साथ ही हमने बस्तर के किसानों को जमीन लौटाने का वादा किया था, उसे भी हमने पूरा किया और उनकी जमीन लौटाई। लखमा ने कहा कि पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ होने वाले फर्जी केस को वापस लेने का काम हमारी सरकार ने किया।
वहीं इस मौके पर मंत्री अनिला भेड़िया ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के आने के बाद 15 तरह के बनोपज को शासकीय मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया गया है। महिला बाल विकास की ओर से कन्या विवाह में 15 से बढ़ाकर 25 हज़ार सहायता राशि की गई है।
अनिला भेड़िया की मुख्य बातें -
दिव्यांगों को 50 हज़ार से बढ़ाकर 1 लाख रुपय सहायता राशि की गई है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ोत्तरी हमारी सरकार ने किया है।
कुपोषण को दूर करने सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।
शिक्षाकर्मियों के लंबित वेतन का भुगतान किया है।
शिक्षकों की भर्ती, प्रोफेसरों की भर्ती सरकार की उपलब्धियों में शामिल।
आने वाले समय में सरकार अपनी सभी घोषणाएं पूरा करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS