लोकसभा चुनाव में जीत के लिए नितिन गडकरी ने दी रमन को बधाई

लोकसभा चुनाव में जीत के लिए नितिन गडकरी ने दी रमन को बधाई
X
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रविवार सुबह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलने पहुंचे। इस दौरान नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के लिए रमन सिंह को बधाई दी।

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रविवार सुबह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलने पहुंचे। इस दौरान नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के लिए रमन सिंह को बधाई दी। बता दें रमन सिंह अपने नए नवनिर्वाचित सांसदों के साथ शनिवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में शामिल होने गए हुए हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी शानदार जीत को एक बार फिर से दोहराया है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 9 सीटें भाजपा के पाले में गई हैं। वहीं दो सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है।



और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story