कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रदेशव्यापी धरना शुरु, हर जिले में कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन

कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रदेशव्यापी धरना शुरु, हर जिले में कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन
X
कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरु हो गया है। राजधानी के बूढ़ापारा धरना स्थल पर बीजेपी धरना प्रदर्शन कर रही है। इस आंदोलन को लेकर सांसद, विधायक औऱ पूर्र मंत्रियों को अलग - अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

रायपुर। कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरु हो गया है। राजधानी के बूढ़ापारा धरना स्थल पर बीजेपी धरना प्रदर्शन कर रही है। इस आंदोलन को लेकर सांसद, विधायक औऱ पूर्र मंत्रियों को अलग - अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि बिजली कटौती, किसानों का संपूर्ण कर्जमाफी, खाद की कमी, कानून व्यवस्था की खराब स्थिति, भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर बदले की भावना से कार्रवाई के विरोध में बीजेपी ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है।

बालोद में प्रदेश सरकार के खिलाफ जिले के भाजपाई धरना दे रहे हैं। जिला मुख्यालय के बस स्टैंड के पास बीजेपी धरना दे रही है। यहां पर सांसद मोहन मंडावी के नेतृत्व में बीजेपी धरना दे रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story