अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, 12 लोग घायल 4 गंभीर

अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, 12 लोग घायल 4 गंभीर
X
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें 12 लोग घायल और 4 गंभीर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुनकुरी से अम्बिकापुर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कुनकुनी थाना पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।












और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story