छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र : जानिए विपक्ष ने किन मुद्दों पर सरकार को घेरा, मंत्रियों ने क्या दिए जवाब

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र : जानिए विपक्ष ने किन मुद्दों पर सरकार को घेरा, मंत्रियों ने क्या दिए जवाब
X
सदन में मंत्री कवासी लखमा के अनुपस्थित रहने से विपक्ष ने हंगाम किया और सदन से वॉक आउट किया। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जो उद्योग मंत्री हैं वह सक्षम हैं और हमें उनके ऊपर विश्वास है, लेकिन कांग्रेस को उनपर भरोसा नहीं है।

रायपुर। कांग्रेस सदस्य चंद्रदेव राय ने प्रश्नकाल के दौरान जानकारी मांगी कि बलौदाबाजार ,भाटापारा में कितने उद्योग स्थापित हैं। लघु, दीर्घ और कुटीर उद्योगों की संख्या कितनी है? अपने जवाब में उद्योग मंत्री कवासी लखमा की जगह मंत्री मोहम्मद अकबर ने जानकारी दी कि बलोदा बाजार भाटापारा में पंजीकृत कुल 571 उद्योग स्थापित है। बलौदाबाजार, भाटापारा के अंतर्गत 263 सूक्ष्म उद्योग, 296 लघु उद्योग ,मध्यम उद्योग 4 और 8 दीर्घ उद्योग स्थापित है।

विपक्ष ने किया सदन से वाकआउट -

सदन में मंत्री कवासी लखमा के अनुपस्थित रहने से विपक्ष ने हंगाम किया और सदन से वॉक आउट किया। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जो उद्योग मंत्री हैं वह सक्षम हैं और हमें उनके ऊपर विश्वास है, लेकिन कांग्रेस को उनपर भरोसा नहीं है। विपक्ष मंत्रीजी को सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्हें सामने आकर जवाब देना चाहिए।

धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने प्रश्नकाल के दौरान उद्यगों में मानव दुर्घटना का मामला उठाया। अनिता शर्मा ने पूछा कि सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में कितने उद्योग संचालित हैं और 30 मई 2019 तक मानव दुर्घटना की कितनी शिकायतें प्राप्त हुई है। जिसके जवाब में मंत्री ने जानकारी दी कि इस अवधि में मानव दुर्घटना की शिकायत प्राप्त नहीं हुई ङै।

जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पूछा कि कितनी मौतें हुई हैं और मृतक के परिजनों को कितनी क्षतिपूर्ति राशि दी गई। मंत्री ने जानकारी दी कि इस दौरान उद्योगों में मानव दुर्घटना के मामले सामने आए, अधिकतर मामलों में क्षतिपूर्ति अधिनियम के तहत 2:50 लाख अंत्येष्टि के लिए और 20-20 लाख क्षतिपूर्ति के लिए दी गई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इतने सारी दुर्घटनाएं हुई हैं। फिर भी मंत्री कह रहे कि शिकायत नहीं मिली। उन्होंने कहा कि उद्योगों में सुरक्षा मानकों की भी जांच होनी चाहिए।

मिड डे मील में अंडे का मामला गरमाया -

सदन में शून्य काल के दौरान मिड डे मील में अंडे का मामला गरमाया। जनता कांग्रेस सदस्य धर्मजीत सिंह ने कहा कि छात्रों को अंडा खिलाने का फरमान जारी कर दिया गया है। अंडा खिलाने के फैसले से पूरा कबीर समाज आंदोलित है। बच्चों का कुपोषण दूर करना है तो कई वैकल्पिक माध्यम है। अंडा को लेकर जनता कांग्रेस विधायक धर्मजीत सिंह से सत्तापक्ष के सदस्यों की जमकर बहस हुई। जिसके बाद भाजपा सदस्य शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कबीर-पंथियों की बड़ी संख्या है, अंडा नहीं बांटा जाना चाहिए। वहीं इस मामले में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। इसमें राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story