विस में बदलेगी अमरजीत और PCC चीफ मरकाम की सीट, भीमा और दीपक की दाे कुर्सियां खाली भी Watch Video

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में इस बार सदन की बैठक व्यवस्था में बदलाव हाे सकता है। सीतापुर से लगातार चुने जाते रहे विधायक अमरजीत भगत के मंत्री के रूप में सरकार में शामिल हाेने के बाद उन्हें मंत्रियाें की कतार में स्थान मिल सकता है। जबकि काेंडागांव विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माेहन मरकाम काे भी सत्तापक्ष में आगे की कतार में स्थान दिया जा सकता है।
अब तक विधानसभा सचिवालय काे इस आशय का प्रस्ताव नहीं मिला है, लेकिन प्रस्ताव मिलने की स्थिति में आंशिक फेरबदल की बात कही जा रही है। इस बार विधानसभा में दाे सीटें खाली भी नजर आएंगी। दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी के निधन और चित्रकाेट से विधायक रहे दीपक बैज के सांसद बनने की वजह से दाेनाें सीटें इस वक्त खाली हैं।
विधानसभा के मानसून सत्र की शुरूआत 12 जुलाई काे हाेगी। सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायक भीमा मंडावी काे सदन की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित की जाएगी। साथ ही उनके सम्मान में सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी जाएगी। इसके बाद दाे दिनाें का अवकाश हाेने की वजह से 15 जुलाई काे सदन की कार्रवाई प्रारंभ हाेगी।
माना जा रहा है कि इसी दिन विपक्ष सदन में विधायक भीमा मंडावी के निधन के विषय में स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से चर्चा कराने की मांग कर सकती है। सत्र की शुरूआत हाेने से पहले ही विधानसभा सचिवालय अमरजीत भगत के मंत्री और माेहन मरकाम के पीसीसी चीफ बनने से बदली परिस्थितियाें के अनुसार बैठक व्यवस्था में आंशिक फेरबदल कर सकता है।
सदन में भावनाओं का ज्वार भी
विधानसभा का मानसून सत्र कई मायनाें में खास हाेने जा रहा है। भाजपा इस सत्र में अपने दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की यादाें के साथ शामिल हाेगी, वहीं मातृशाेक के बाद सदन में विपक्षी हमलाें का सामना करना सीएम भूपेश बघेल के लिए सहज नहीं हाेगा। बदली हुई परिस्थितियाें में माना जा रहा है कि विपक्ष मुख्यमंत्री के खिलाफ व्यक्तिगत हमलाें से बचने की रणनीति अपना सकता है। हालांकि शासकीय कामकाज के मुद्दे पर विपक्ष के तेवर तीखे रहेंगे। दूसरी ओर सत्तापक्ष भी विपक्ष के हमलाें का सामना करने के लिए मजबूत रणनीति के साथ सदन में शामिल हाेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS