महाधिवक्ता विवाद पर रमन के ट्वीट पर CM भूपेश पूछे- उन्हें क्यों हो रही पीड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ महाधिवक्ता विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह न सरकार पर फिर निशाना साधा है। एक ओर रविवार को जहां डॉ. सिंह ने ट्वीट कर कहा महाधिवक्ता का मामला उठाते कहा कि, 'मुख्यमंत्री जी जी राजनैतिक पद की समय सीमा होती है परन्तु देश का संविधान सर्वोपरि है। आपके शासनकाल में राज्य के महाधिवक्ता को अपने पद पर कर्तव्य निर्वहन करने के लिए राज्यपाल की शरण लेनी पड़ रही है। आपने जनादेश प्राप्ति के बाद जिस संविधान के अंतर्गत शपथ ली थी उसका पालन करें।'
CM @bhupeshbaghel जी राजनैतिक पद की समय सीमा होती है परन्तु देश का संविधान सर्वोपरि है। आपके शासनकाल में राज्य के महाधिवक्ता को अपने पद पर कर्तव्य निर्वहन करने के लिए राज्यपाल की शरण लेनी पड़ रही है। आपने जनादेश प्राप्ति के बाद जिस संविधान के अंतर्गत शपथ ली थी उसका पालन करें।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) 2 जून 2019
वहीं आज सरगुजा रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपने साधे अंदाज में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सीएम रमन सिंह पर पलटवार करते हुए कहा महाधिवक्ता के मुद्दे पर विधि विभाग ने कार्रवाई की है। इस मुद्दे पर उन्हें क्यों पीड़ा क्यों हो रही है।
जहां तक के कनक तिवारी और भूपेश बघेल की बात हैं तो वो मेरे ससुर के साथ पढ़े हैं उनके क्लासमेट रह चुके हैं। 80 साल के बुजुर्ग हैं मैं उनका सम्मान करता हूं पैर छूता हूं। जहां तक के प्रशासनिक कार्य की बात है तो ये विधि विभाग ने कार्यवाही की है।
बता दें कनक तिवारी को पद से हटाये जाने और सतीश वर्मा को नया महाधिवक्ता बनाये जाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार विवाद चल रहा है। रमन सिंह ने दो बार इस पर ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है
वहीं जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी भी लगातार इस मुद्दे पर हमलावार हैं। इसी कड़ी में पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी ने कल राज्यपाल से मुलाकात कर उनके सामने अपना पक्ष रखा है। इस पूरे मुद्दे पर पिछले तीन दिनों से राजनीति गरमायी हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS