पंचतत्व में विलीन हुई बिंदेश्वरी बघेल, नम आंखों से सीएम भूपेश बघेल ने दी मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुई बिंदेश्वरी बघेल, नम आंखों से सीएम भूपेश बघेल ने दी मुखाग्नि
X
सीएम भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल पंचतत्व में विलीन हो गई है। सीएम भूपेश बघेल ने नम आंखों से मां को मुखाग्नि दी। इससे पहले भिलाई स्थित सीएम आवास से मुक्तिधाम तक अंतिम यात्रा निकाली गई।

भिलाई। सीएम भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल पंचतत्व में विलीन हो गई है। सीएम भूपेश बघेल ने नम आंखों से मां को मुखाग्नि दी। इससे पहले भिलाई स्थित सीएम आवास से मुक्तिधाम तक अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, मंत्री कवासी लखमा, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, एडीजी अशोक जुनेजा, हरिभूमि ग्रुप के संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी,छतीसगढ़ प्रान्त संघचालक विसराराम यादव, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन, रायपुर आईजी आनन्द छाबड़ा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बता दें कि बिन्देश्वरी बघेल पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार को उनका निधन हो गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story