विराट अपहरण मामले में आरोपी बड़ी मम्मी को जेल

बिलासपुर। विराट अपहरण कांड मामले में आरोपी नीता सराफ यानी विराट की बड़ी मां को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। इसके पहले पुलिस ने महिला आरोपी नीता सराफ को कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नीता सराफ ने ही अपहरण की साजिश रची थी। बता दें कि बिलासपुर के भाजपा कार्यालय के सामने से 20 अप्रैल की शाम को बर्तन व्यवसायी के 6 वर्षीय बेटे विराट सराफ का अपहरणकर्ताओं ने बिना नंबर की वैगन आर कार से अपहरण कर लिया था। 6 दिन बीत जाने के बाद शुक्रवार की सुबह 6 बजे बिलासपुर पुलिस ने विराट को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर उसके परिजनों को सौप दिया था।
अधिवक्ता संघ ने नहीं की पैरवी -
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश गौतम ने कहा कि अपहरणकांड के आरोपियों की पैरवी वकील नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS