राजधानी रायपुर में फोनी ने दी दस्तक, मौसम का बदला मिजाज, कई स्थानों पर बिजली गुल

राजधानी रायपुर में फोनी ने दी दस्तक, मौसम का बदला मिजाज, कई स्थानों पर बिजली गुल
X
रायपुर में फोनी चक्रवात ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। इसके साथ ही बादल छाए हैं और हल्की बारिश भी देखने को मिल रही है। फोनी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरफ से अलर्ट है।

रायपुर। रायपुर में फोनी चक्रवात ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। इसके साथ ही बादल छाए हैं और हल्की बारिश भी देखने को मिल रही है। कई स्थानों पर बिजली गुल होने की भी खबर है। फोनी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरफ से अलर्ट है। बता दें कि चक्रवाती 'फोनी' तूफान आज ओडिशा के तटवर्ती इलाकों से टकराया। इसके बाद से यहां लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान फोनी का ओडिशा के करीब दस हजार गांवों पर असर पड़ा है।

ये ट्रेनें हुईं रद्द

3 मई को पुरी से अहमदाबाद के लिए छूटने वाली ट्रेन क्रमांक 12843 पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस रद्द।

3 मई को पुरी से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन क्रमांक 18477 पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस रद्द।

3 मई को पुरी से सांईं नगर शिर्डी के लिए छूटने वाली ट्रेन क्रमांक 18407 पुरी-साईं नगर शिर्डी एक्सप्रेस रद्द।

3 मई को पुरी से दुर्ग के लिए छूटने वाली ट्रेन क्रमांक 18425 पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द।

3 मई को दुर्ग से पुरी छूटने वाली ट्रेन क्रमांक 18426 दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस रद्द।

4 मई को पुरी से गांधीधाम जाने वाली ट्रेन क्रमांक 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस रद्द।

7 मई को अजमेर से पुरी जाने वाली ट्रेन क्रमांक 18422 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस रद्द।

पुरी से अजमेर जाने वाली ट्रेन क्रमांक 18421 पुरी-अजमेर एक्सप्रेस रद्द।

बालसाड से पुरी जाने वाली ट्रेन क्रमांक 22909 बालसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story