जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, दंतेवाड़ा जेल ब्रेक का मास्टर माइंड गिरफ्तार

जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, दंतेवाड़ा जेल ब्रेक का मास्टर माइंड गिरफ्तार
X
बीजापुर में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। दंतेवाड़ा जेल ब्रेक का मास्टर माइंड हुआ गिरफ्तार कर लिया गया है। माओवादी दीपक उर्फ मासू मड़कम कंपनी नंबर 2 का सदस्य बताया जा रहा है।

बीजापुर। बीजापुर में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। दंतेवाड़ा जेल ब्रेक का मास्टर माइंड हुआ गिरफ्तार कर लिया गया है। माओवादी दीपक उर्फ मासू मड़कम कंपनी नंबर 2 का सदस्य बताया जा रहा है। मड़कम पर तीन लाख का इनाम घोषित था। इसके साथ ही वह सेक्शन कमांडर के पद पर भी कार्य करता रहा है। जानकारी के मुताबिक मड़कम पर हत्या, अपहरण, और आगजनी जैसी वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। साप्ताहिक बाजार भैरमगढ़ से माओवादी को गिरफ्तार किया गया है। जिला बल और DRG के जवानों की संयुक्त प्रयास के परिणामस्वरुप यह कामयाबी मिली है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story