बड़ी खबर : फिरोज सिद्दीकी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और वसूली का मामला दर्ज Watch Video

रायपुर। फिरोज सिद्दीकी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और वसूली का मामला दर्ज किया गया है। सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनपर अपराध क्रमांक 449/ 19 में धारा 384 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने 1 कोरोड़ 90 लाख की ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है। बता दें कि मंगलवार को पुलिस ने फिरोज को गिरफ्तार किया और उनके घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने फिरोज के घर से कंप्यूटर हार्ड डिस्क और डीवीआर जब्त किया है। पुलिस ने फिरोज के तीन ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में सीडी और अन्य सामग्री बरामद की है। इसके पहले सोमवार रात भी पुलिस ने फिरोज के घर दबिश दी थी। लेकिन तब फिरोज ने दरवाजा नहीं खोला था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS