पांच लाख का इनामी नक्सली जीवन गिरफ्तार, जेल में बंद माओवादियों से मिलने की कर रहा था कोशिश

पांच लाख का इनामी नक्सली जीवन गिरफ्तार, जेल में बंद माओवादियों से मिलने की कर रहा था कोशिश
X
सुकमा पुलिस ने शुक्रवार को जिला जेल के सामने घेरा बंदी कर 3 संदिग्धों में से एक नक्सली को धर दबोचा। अन्य दो संदिग्ध की जंगल की आड़ लेकर फरार हो गए।

दंतेवाड़ा। सुकमा पुलिस ने शुक्रवार को जिला जेल के सामने घेरा बंदी कर 3 संदिग्धों में से एक नक्सली को धर दबोचा। अन्य दो संदिग्ध की जंगल की आड़ लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है एसपी को जानकारी मिली थी कि कुछ माओवादी दंतेवाड़ा जेल में बंद माओ​वादियों ने मिलने की कोशिश करने वाले हैं। जिसके बाद एसपी ने टीम गठित कर जिला जेल के आसपास निगरानी बढ़ा दी थी।

जिसके बाद वहां पहुंचे तीन संदिग्धों को जैसे ही घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार करने का प्रयास किया। उसमें से दो जंगल की आड़ लेकर भाग खड़े हुए ​लेकिन एक व्यक्ति पकड़ा गया। जिसकी पहचान आत्मसमर्पित नक्सलियों ने कर उसका नाम जीवन उर्फ हेमला बताया। बता दे यह जीवन 5 लाख का हार्डकोर इनामी माओवादी निकला।

जीवन मलांगीर एरिया कमेटी का सदस्य था और हत्या, आगजनी, लूटपाट जैसे दर्जनों नक्सल वारदातों में शामिल रह चुका है। पुलिस को लंबे समय से जीवन की तलाश कर रही थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story