पीएल पुनिया के बयान पर रमन सिंह का कटाक्ष, अगर मंत्रियो को 10 में से 10 अंक मिले हैं तो लोकसभा में 9 कैसे हो गए

रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि अगर मंत्रियो को 10 में से 10 अंक मिले है तो लोकसभा में 11 में से 9 कैसे हो गए। आपको बता दें कि पीएल पुनिया अभी प्रदेश दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार को कहा था कि सरकार अच्छा काम कर रही है।
उन्होंने सरकार के काम काज को लेकर मंत्रियों को दस में से दस नंबर देने की बात कही थी। जिसके बाद रमन सिंह ने यह बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी विधानसभा में दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की हत्या का मामला उठाएगी।
मिड डे मील में अंडे को शामिल किए जाने को लेकर रमन सिंह ने कहा कि ये धार्मिक और वैचारिक बात है। यह ऐसे लोग हैं जो कबीर पंथ को मानते हैं, जो किसी जाती या धर्म से नही हैं। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा को 15 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS