पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने जाहिर किया शोक, कहा - उनके आदर्श युगों तक अमर रहेंगे

रायपुर। दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात एम्स में निधन हो गया। सीने में दर्ज की शिकायत के बाद 67 वर्षीय सुषमा को रात 9:35 बजे एम्स लाया गया था। हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। सुषमा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रमन सिंह ने कहा है कि उनके निधन के समाचार को मन अब भी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।
सुषमा जी के यह अंतिम शब्द देख आँखें भीग जाती हैं, उनके शब्दों में पितामह भीष्म की प्रतिक्षा, भगवान बुद्ध का धैर्य और श्रेष्ट संतों का संतोष समाहित महसूस होता है। उनका चला जाना भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है लेकिन उनके विचार और आदर्श युगों-युगों तक इस धरा पर अमर रहेंगे। https://t.co/iiqiFYkfck
— Dr Raman Singh (@drramansingh) August 7, 2019
उन्होंने ट्वीट किया है कि " सुषमा जी के यह अंतिम शब्द देख आँखें भीग जाती हैं, उनके शब्दों में पितामह भीष्म की प्रतिक्षा, भगवान बुद्ध का धैर्य और श्रेष्ट संतों का संतोष समाहित महसूस होता है। उनका चला जाना भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है लेकिन उनके विचार और आदर्श युगों-युगों तक इस धरा पर अमर रहेंगे।"
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS