बीजापुर में जवानों को कामयाबी, 4 स्थाई वारंटी नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर। बीजापुर में जवानों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जवानों ने नक्सल मामलों में लिप्त 4 स्थायी वारंटी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर अलग - अलग गंभीर अपराधों में शामिल होने का है आरोप है कोतवाली क्षेत्र के सिंगार बहार नाला के पास से इन्हें गिरफ्तार किया गया है। मामला भोपालपट्टनम थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एन्टी नक्सल आपरेशन के दौरान जिला बल और CRPF के जवानों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
सुकमा में आईईडी बरामद - सुकमा में सुरक्षाबलों ने आईईडी बरामद किया है। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए पांच किलो का आईईडी लगाया था। भेज्जी मार्ग पर जवानों ने आईईडी बरामद किया है। सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS