मंत्री रविन्द्र चौबे की हालत नाजुक, डॉक्टरों ने मिनी वेंटिलेटर पर रखा, लखनऊ के SGPGI में हो रहा इलाज Watch Video

रायपुर। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए लखनऊ गए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की हालात गंभीर बनी हुई है। अभी उन्हें लखनऊ के संजय गांधी अस्पताल में मिनी वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसके पहले खबर आ रही थी कि श्री चौबे को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्तपाल ले जाने व्यवस्था की जा रही है। लेकिन रविन्द्र चौबे का इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए फिलहाल बाहर ले जाने की इजाजत नहीं दी है। इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है हार्ट अटैक आने के साथ साथ उनकी किडनी और लिवर भी अच्छे काम नहीं कर रहे हैं इसलिए उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। अब उनके श्री चौबे के परिजन चार्टर प्लेन से लखनऊ जाएंगे।
बता दें आज सुबह लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए लखनऊ गए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को आज सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविंद्र चौबे के बेहतर उपचार के लिए गुड़गांव के मेदांता या अन्य अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार वो चुनाव दौरे के लिए रायबरेली और अमेठी के दौरे पर थे। शाम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लखनऊ आ गये थे। देर शाम से ही उनकी तबियत कुछ खराब चल रही थी जिसकी वजह से उन्होंने रात में खाना भी नहीं खाया था।
आज सुबह अचानक श्री चौबे ने बैचेनी की शिकायत की और फिर बेहोश गए। जिसके बाद तुरंत डॉक्टरों को बुलाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया कि रविंद्र चौबे को हार्ट अटैक आया है। फिलहाल लखनऊ में सहारा अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS