जगदलपुर में भारी बारिश का कहर, गणपति रिसॉर्ट में फंसे कई कर्मचारी, NDRF की टीम रवाना Watch Video

जगदलपुर में भारी बारिश का कहर,  गणपति रिसॉर्ट में फंसे कई कर्मचारी, NDRF की टीम रवाना Watch Video
X
बस्तर में लगातार हो रही बारिश के कारण इंद्रावती सहित सभी प्रमुख नदी-नाले उफान पर हैं। जिले में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इस बीच खबर है कि भारी बारिश के कारण 6 कर्मचारी पंप हाउस में फंसे हुए हैं।

जगदलपुर। बस्तर में लगातार हो रही बारिश के कारण इंद्रावती सहित सभी प्रमुख नदी-नाले उफान पर हैं। जिले में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इस बीच खबर है कि भारी बारिश के कारण गणपति रिसॉर्ट में कई कर्मचारी फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने का काम जारी है। लगभग 25 लोगों को निकाला जा चुका है। वहीं नगरनार के बेलगांव में 6 कर्मचारी पंप हाउस में फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को भेजा गया है। डी आर एफ के अधिकारी संतोष ने यह जानकारी दी।

सुकमा में बारिश का कहर - सुकमा में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसै हालात हो गए हैं। जिले में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई मकान ढह भी गए। नदी-नाले पूरी तरह से उफान पर हैं और अधिकांश जगहों पर स्थिति ये हो गई है कि नदी-नालों पर बने पुल भी डूब गए हैं, जिससे अंदरूनी इलाकों का संपर्क मुख्य सड़क से कट गया है और लोगों का आना-जाना पूरी तरह से बंद हो गया है। ऐसे में CRPF 150 वीं बटालियन के जवान लोगों की मदद कर रहे हैं।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story