जगदलपुर में भारी बारिश, लोगों के घरों में घुसा पानी, स्कूलों में छुट्टी घोषित

जगदलपुर। जगदलपुर में हो रही लगातार बारिश की वजह से जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया है। बता दें कि क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। जिससे सड़कों पर पानी भर गया है। सड़कों पर पानी भरा होने के कारण लोगों घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, वहीं कई जगह घरों में भी काफी पानी घुस गया है। डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रास्ते पर जलभराव से लोगों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ओडिशा के ख़ातिगुड़ा डैम के गेट खोले जाएंगे। स्थिति को देखते हुए बस्तर कलेक्टर ने अलर्ट जारी किया है और राहत कार्य में तेजी का निर्देश दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS