अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कल, सीएम भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कल, सीएम भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं
X
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को योग को अपने जीवन शैली में शामिल करना चाहिए। सीएम ने कहा कि योग का उल्लेख हमारे प्राचीन साहित्य में मिलता है।

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को योग को अपने जीवन शैली में शामिल करना चाहिए। सीएम ने कहा कि योग का उल्लेख हमारे प्राचीन साहित्य में मिलता है। हमारे ऋषि मुनियों ने हजारों साल पहले शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए अनेक विधियों की खोज की थी। उन्होंने कहा है कि योग वस्तुतः शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की प्रक्रिया है। योग से बिना किसी खर्च के लोग अपने शरीर को स्वस्थ और निरोग रख सकते हैं। यह आधुनिक जीवन शैली से जुड़ी अनेक समस्याओं का समाधान करने में सहायक है। बता दें कि 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसके बाद से प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story