सुकमा में जवानों को बड़ी कामयाबी, 20 किलो का आईईडी बरामद Watch Video

सुकमा में जवानों को बड़ी कामयाबी, 20 किलो का आईईडी बरामद Watch Video
X
सुकमा में जवानों ने 20 किलो का आईईडी बरामद किया है। केरलापाल फुलबगड़ी रोड के किनारे जवानों ने आईडी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने यह आईडी जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया था।

सुकमा। सुकमा में जवानों ने 20 किलो का आईईडी बरामद किया है। केरलापाल फुलबगड़ी रोड के किनारे जवानों ने आईडी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने यह आईडी जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया था। जिसे समय रहते जवानों ने बरामद कर लिया। मामला फुलबगड़ी थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। जिला बल और CRPF की संयुक्त कार्यवाही के बाद यह सफलता मिली है।

जवानों ने आईडी को निष्क्रिय कर दिया है। बता दें कि हाल ही में नक्सलियों ने कई जगह तार और आईडी प्लांट किया था। जिसे जवानों ने निष्क्रिय कर दिया था। सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने मामले की पुष्टि की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story