बाल सुधार गृह में नाबालिग ने लगाई फांसी, चोरी के आरोप में खुद पिता ने किया था पुलिस के हवाले

बिलासपुर। चोरी के आरोप में बाल सुधार गृह भेजे गए नाबालिग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद से सुधार गृह में हड़कंप मंच गया है। मृतक के परिजनों ने बाल सुधार गृह प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा अगर सावधानी बरती जाती तो उनके बेटे की जान नहीं जाती।
मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के बाल संप्रेक्षण गृह का है। कुछ पहले ही नाबालिग को चोरी के मामले में पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया था। फिलहाल मामले की जांच कर रही पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि नाबालिग ने किन कारणों से फांसी लगाई। वहीं मामले की ज्यूडिशियल इंक्वायरी शुरू हो गई है।
खुद अपने बेटे को किया था पुलिस के हवाले
मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है जहां मोबाइल और कुछ पैसे चोरी करने के आरोप में पुलिस एक नाबालिग की तलाश कर रही थी। नाबालिग के पिता को जानकारी मिलने के बाद उसने खुद अपने नाबालिग बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में बाल संप्रेक्षण गृह में दाखिल करा दिया था।
फांसी पर लटका मिला शव
शनिवार को बाल सुधार गृह के एक कमरे में मृतक का शव फांसी पर लटकता मिला। नाबालिक को यूं लटका देख दूसरे बाल कैदियों ने इसकी सूचना सुधार गृह में मौजूद अधिकारी को दी। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई। नाबालिग के पिता को भी घटनास्थल पर बुलाया गया और उसे जानकारी दी गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS