बच्चों के सामने मां की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, घर में घुसकर नकाबपोशों ने दिया घटना को अंजाम

बेमेतरा। जिले के नानघाट इलाके में दिल दहाला देने वाला मामला सामने आया है जहां कुद नकाबपोशों ने बच्चों के सामने धारदार हथियार से उनकी मां की हत्या कर दी। जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त महिला के बच्चे भी पास ही थे।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिले के नानघाट इलाके के गनियारी की है जहां सोमवार सुबह दिनदहाड़े एक महिला की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह गांव की महिला अपने घर पर काम कर रही थी।
इसी दौरान कुछ नकाबपोश अचानक महिला के घर जबरदस्ती घुस गए। इससे पहले महिला कुछ समझ पाती बदमाशों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियार से महिला पर कई वार किए जिसके बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के दौरान महिला के बच्चे पास ही खेल रहे थे। जब आस-पास के लोगों ने महिला की खून से सनी लाश देखी, तब पुलिस को घटना की जानकारी दी। नानघाट पुलिस फिलहाल आस-पास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS