सुरक्षा बलों को निशाने बनाने नक्सलियों ने लगाया 3 किलो IED, जवानों ने किया डिफ्यूज Watch Video

सुकमा। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बस्तर और खासतौर पर सुकमा में नक्सली गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुकमा जिले के गादीरास थानातंर्गत क्षेत्र में आज बुधवार को एक बार फिर नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाने पर रखकर 3 किलो का आईईडी लगाया।
लेकिन विस्फोट से पहले ही सुरक्षा बलों ने डिफ्यूज कर दिया। सुरक्षा बल सर्चिंग के लिए निकले थे तभी उन्हें आईईडी लगाए जाने का आभास हुआ। आसपास के स्थानों की सर्चिंग की गई तो टिफिन के डिब्बे में छिपाया गया आईईडी बरामद हुआ। जिसे सुरक्षा बलों ने सफलता पूर्वक डिफ्यूज कर दिया।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों सुकमा क्षेत्र में नक्सलियों कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। इन घटनाओं से यह भी साफ हो गया है कि नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में अपने आपरेशन्स को संचालित करने के लिए सुकमा हो केंद्र बनाया हुआ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS